- उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में जल संसाधन, मत्स्य-विकास और मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी देते हुए पुरस्कार प्रतीक सौंपा। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि पर मंत्री और अध्यक्ष मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ तुलसीराम सिलावट सहित मत्स्य महासंघ, मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
प्रमुख सचिव मत्स्य-पालन श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान, संचालक भारत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि गत 22 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश दमन में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद ने एक समारोह में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को 5 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही