भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के डॉ. विकास दवे तथा उर्दू अकादमी की डॉ. नुसरत मेहंदी के साथ आम, शहतूत और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। राकेश सिंह, डॉ. सुमीनू पाण्डेय, पुरू शर्मा, राहिल अनवर तथा माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के लोकेन्द्र सिंह राजपूत भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजधानी के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सुभाष बिले ने अपने पुत्र अंश बिले के जन्म दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती रेणुका बिले और पुत्री अंशिका भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही