भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022 की विदाई पर 31 दिसम्बर को करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प के क्रम में आज चेन्नई प्रवास के दौरान पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। इस संकल्प के क्रम में निरंतर पौध-रोपण का आज 682वां दिन हैं। मुख्यमंत्री चौहान के इस संकल्प से प्रदेश में पौध-रोपण को लेकर व्यापक स्तर पर जन-भागीदारी से गतिविधियाँ संचालित हुईं है। स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाएँ के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी लोग अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और परिजनों व परिचितों की स्मृति में पौध-रोपण के लिए आगे आए हैं।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही