हैप्पीविला कालोनी के नवनिर्मित सीमेंट सड़क का हुआ लोकार्पण।

धार
धार नगर के वार्ड क्रमांक 2 के  हैप्पी विला कॉलोनी के  नवनिर्मित सीमेंट रोड का रविवार को गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक करणसिंह पंवार थे, समारोह की अध्यक्षता पार्षद पुष्पा  चावडा द्वारा की गई इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठजन श्री बाल कृष्ण चावडा,  रमेश चंद्र सचान, सुदामा शर्मा थे । अतिथियों द्वारा नवनिर्मित सड़क का विधिवत पूजन कर और फीता काट कर सड़क का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री करण सिंह पंवार ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर  सकारात्मक सोच, सहयोग और गुणवत्ता  पर ध्यान देने से ही बेहतर  विकास  हो पाता है।

समारोह के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत बालिका आंचल द्वारा अतिथियों को टीका लगाकर किया गया।  अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत संजय शेखावत, और श्रीमति मीनल बोरासी द्वारा किया गया। पूजन कार्य पंडित श्री मुकाती द्वारा संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।