भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 25वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
कोरिया
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण, रक्तदान, कर स्थापना दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। जिला कोरिया एवं जिला एमसीबी के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से बैकुंठपुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम केक काटकर मनाया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष कोरिया अज़ीम अंसारी, जिला अध्यक्ष एमसीबी दिनेश द्विवेदी, बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष शहबाज़ आलम, वरिष्ठ पत्रकार राजू खान, कय्यूम खान, श्रीकांत जायसवाल युवा पत्रकार हफीज़ खान एवं एमसीबी जिले के पत्रकार महेन्द्र शुक्ला, जमील अंसारी एवं जिला कोरिया अन्य एवं एमसीबी जिले के पत्रकारों के उपस्थिति में बैकुंठपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में केक काट कर स्थापना दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय