बालोद
मंगलवार की रात में रायपुर से अपने घर वापस बालोद लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों व कार चालक की कार दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त समाचारों के अनुसार घटना रात 11 बजे की गुंडरदेही के खप्पर गांव के पास की है। लोहे से लदी ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मारी जिससे कार के परखच्चे उड गये और उसमें सवार चालक सहित सलूजा परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालोद निवासी सतिंदर पाल सिंह सलूजा अपनी पत्नी सिमरन सलूजा पुत्र राजवीर सलूजा के साथ अपनी कार से रायपुर गये थे।रायपुर में एक छोटी दुर्घटना में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई जिसे वे रायपुर में कार शो रूम में मरम्मत के लिये छोड दिया।
सतिंदर ने बालोद घर वापस लौटने राहुल ट्रैवल्स की कार ली। कार को ट्रैवल्स का चालक जुंगेरा निवासी अशोक चला रहा था। गुंडरदेही के पास यह हादसा हो गया जिसमें कार सवार सभी चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय