बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02 एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक प्रथम एसी कोच अतिरिक्त कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
गाड़ी संख्या 22939/22940 हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त प्रथम एसी कोच की सुविधा हापा से 1 अप्रैल से एवं बिलासपुर से 3 अप्रैल से उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त प्रथम एसी कोच की सुविधा पोरबंदर से 7 अप्रैल से एवं सांतरागाछी से 9 अप्रैल से उपलब्ध रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय