इंदौर
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में हिंदू युवती को एक मुस्लिम युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। तीन साल तक साथ रखने के बाद अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। कुछ समय पहले बेटी होने के बाद युवक ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने सारी बात पुलिस को बताई तो उसकी शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता और आरोपी रुबाब शाह दोनों ही इंदौर के एक कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उन दोनों का प्रेम प्रसंग हुआ। युवती हिंदू थी इस कारण से परिवार को बिना बताए दोनों ने शादी कर ली। शादी के 3 साल बाद दोनों के घर बेटी ने जन्म लिया जिसके बाद से रुबाब शाह अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।
पीड़िता जब धर्मांतरण के लिए नहीं मानी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के लाख समझाने के बाद भी जब आरोपी पति नहीं माना तो उसने पुलिस की शरण ली। इसके बाद पुलिस ने शारीरिक शोषण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रुबाब शाह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3 व 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्र अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही