रायपुर
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है.
मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीप दीपक बैज पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “जो कल तक बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत करने की जरूरत है. रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है.
वन मंत्री ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की सफलता को भी पार्टी की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने भाजपा की इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई है.
बता दें. कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह भाजपा की इस सीट पर लगातार 9 वीं जीत है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय