भोपाल: 10 फरवरी 2025
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने सोमवार, 10 फरवरी, 2025 को एम्स भोपाल का दौरा किया और हाल ही में सफल हृदय प्रत्यारोपण किए गए मरीज से मुलाकात की। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मरीज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक होने पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने हृदय प्रत्यारोपण करने वाली कार्डियक सर्जरी विभाग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। हृदय प्रत्यारोपण के बाद मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और स्वस्थ अवस्था में उसकी अस्पताल से छुट्टी की जा रही है। श्री मोहन यादव ने एम्स भोपाल द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्कृष्ट उपचार, उन्नत सुविधाओं और सहानुभूतिपूर्ण रोगी देखभाल की सराहना की। उन्होंने यह भी घोषणा की अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की, जिनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने संस्थान को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह दौरा एम्स भोपाल की एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है, जो मरीजों को अत्याधुनिक उपचार और व्यापक देखभाल प्रदान कर रहा है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही