एम्स भोपाल का एमपी एएसआईकॉन 2025 में शानदार प्रदर्शन

भोपाल: 12 फरवरी 2025

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह संस्थान में शैक्षणिक श्रेष्ठता और ज्ञान के आदान-प्रदान को एक प्रेरक परंपरा के रूप में विकसित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से संकाय सदस्य और छात्र निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हाल ही में, एम्स भोपाल के जनरल सर्जरी विभाग के संकाय सदस्यों और स्नातकोत्तर छात्रों ने गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक 42वें एमपी एएसआईकॉन (MP ASICON) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास लाल ने “श्री सुशील झावर मेमोरियल बेस्ट पेपर अवार्ड फॉर यंग सर्जन्स” जीता। यह पुरस्कार एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एमपी चैप्टर) द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त विभाग के द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र डॉ. सैफ खान और डॉ. प्रदीप ने सम्मेलन के दौरान आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप पुरस्कार हासिल किया। विभाग के संकाय सदस्यों ने भी सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रो. (डॉ.) श्याम लाल, प्रो. (डॉ.) मनीष स्वर्णकार, अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. स्वागत ब्रह्मचारी और डॉ. मूरत सिंह यादव ने इस सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा, “हमारे संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा इस सम्मेलन में प्राप्त सफलता गर्व का विषय है। यह उपलब्धियां न केवल एम्स भोपाल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती हैं बल्कि चिकित्सा अनुसंधान और सर्जिकल शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।”