भोपाल: 20 मार्च 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह और हृदय प्रत्यारोपण करने वाली डॉक्टरों की टीम को पर्यावरण सांस्कृतिक संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन और मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आये पी. एन. बी. (सी. ओ.) व सीबीआई में स्वतंत्र अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके सेवा सुश्रुत श्रेष्ठी यशवंत एस. जैन ने एम्स के चिकित्सकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर आभार व्यक्त किया।
प्रो. सिंह ने कहा, “यह केवल एम्स भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि हमारी मेडिकल टीम किसी भी चुनौतीपूर्ण सर्जरी को करने में सक्षम है। अब एम्स भोपाल में हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी नियमित रूप से की जाएंगी और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। हमने इस प्रक्रिया को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा।” एम्स भोपाल के इस प्रयास से प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी। हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने से अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही