भोपाल: 5 अप्रैल 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज (SOHS) के बोर्ड सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह मनोनीयन 24 फरवरी 2025 को आयोजित स्कूल बोर्ड की 81वीं बैठक में किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा, “इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित निकाय का हिस्सा बनकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार लाने के लिए यह एक बेहतरीन मंच होगा। यह नामांकन न केवल मेरे लिए बल्कि एम्स भोपाल के लिए भी एक सम्मान की बात है। मेरी प्राथमिकता होगी कि स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जाए ताकि अधिकतम लोग लाभान्वित हो सकें।” स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के बोर्ड में सदस्य के रूप में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से कुल पाँच विशेषज्ञों को शामिल किया गया। इन सभी विशेषज्ञों का कार्यकाल दो वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही