February 12, 2026

एम्स भोपाल की नवजात चिकित्सा टीम द्वारा निर्धारित समय से दो महीने पूर्व जन्मे शिशु को नया जीवन

भोपाल: 28 दिसंबर 2024

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में, संस्थान ने एक बार फिर चिकित्सा अनुसंधान, नवाचार और स्वस्थ्य देखभाल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। हाल ही में, संस्थान में निर्धारित समय से दो महीने पूर्व जन्मे एक नवजात शिशु ने अनुकरणीय चिकित्सा देखभाल और एक माँ के अटूट समर्पण के माध्यम से महत्वपूर्ण बाधाओं को पार किया। यह बच्ची जून 2024 में गर्भावस्था के केवल तीसवें सप्ताह में पैदा हुई थी, और उसका जन्म वजन मात्र 710 ग्राम था, जिसे “अत्यंत कम जन्म वजन ” की श्रेणी में रखा जाता है। मां को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था जटिलताओं, जिनमें ओलिगोहाइड्रामनिओस (गर्भावस्था के दौरान शिशु के आस-पास एमनियोटिक द्रव की मात्रा कम होने की स्थिति, जिसमें शिशु के चारों ओर पानी जैसा तरल कम हो जाता है) और डॉप्लर प्रवाह का अभाव शामिल था, के कारण प्रसव की आवश्यकता पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बच्ची को नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में दो महीने तक विशेषज्ञों की देखरेख में गहन चिकित्सा दी गई। उसे केवल मां के दूध पर पोषण दिया गया और हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए कैल्शियम टॉनिक भी दिया गया। छह महीने की आयु में, शिशु ने असाधारण प्रगति दिखाई है। उसका वजन 4.9 किलोग्राम हो गया है ।

प्रो. सिंह ने इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा: “यह मामला उन्नत चिकित्सा देखभाल, मातृ समर्पण और मां के दूध के अतुलनीय लाभों का प्रतीक है। एम्स भोपाल में, हम उच्च जोखिम वाले नवजातों के लिए उच्चतम मानकों की देखभाल प्रदान करने और हर चुनौती में परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सफलता कहानी व्यापक एनआईसीयू देखभाल, एनआईसीयू नर्सों की समर्पित सेवाओं और मां के दूध द्वारा प्रदान किए गए जीवनदायी पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है

You may have missed