मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
आज कलेक्टर जनदर्शन में आवेदक हजारी लाल गुप्ता आत्मज मंगल प्रसाद गुप्ता को जिला जनदर्शन के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर प्रदाय किया गया। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि आवेदक के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता की मृत्यु 10 अक्टूबर 2024 को हो गया था। आवेदन को संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर ने केल्हारी तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे आवेदक की परेशानियों को देखते हुये समय पर मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर प्रदाय करे। केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के द्वारा स्वयं ग्राम पंचायत घुटरा पहुंचकर स्व. राकेश कुमार गुप्ता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर प्रदाय किया गया। इससे अब आवेदक को किसी भी प्रकार की शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय