बालोद.
बालोद जिले में महीने भर में दूसरा रेल हादसा हुआ। दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई जिसके कारण ट्रैक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हो गया और बस्तर अंचल से राजधानी को जोड़ने वाला ट्रेन प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हादसा देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है अब युद्ध स्तर पर ट्रैक को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक चार में रुकी जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिए ट्रेक चार में जाना पड़ा जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है परंतु एक महीने के समय में यह दूसरा रेल हादसा है हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर नुकसान का आंकड़ा लगाया जा रहा है।
बड़ा राजस्व देने वाला क्षेत्र
जिस जगह पर यह रेल हादसा हुआ है वहां से करोड़ों का राजस्व सरकार को जाता है, एक महीने में यहां दूसरा रेल हादसा है आपको बता दें यहां से कच्चा लोहा भिलाई इस्पात संयंत्र को भेजा जाता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय