भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कुनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 नन्हे चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के कुनबे में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री जोशी के निवास आगमन पर पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री जोशी को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री जोशी से प्रदेश में संचालित खनन गतिविधियों सहित प्रदेश में जारी विकास कार्यों तथा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही