भोपाल: 26 अप्रैल 2025
पाकिस्तानी वीजा के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद भोपाल में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। पाकिस्तानी बीजा को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी का बयान, केंद्र के निर्देशानुसार डिप्लोमेटिक वीजा, लॉन्ग टर्म वीजा,ऑफिशियल वीजा को छोड़कर बाकी अन्य तरीके के वीजा 27 अप्रैल के बाद निरस्त माने जाएंगे। जिसमे खासतौर से शॉर्ट टर्म और मेडिकल वीजा धारियों को देश छोड़ना होगा। शॉर्ट टर्म वीजा वालों के लिए 27 अप्रैल तक , मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया। पुलिस के अनुसार भोपाल में शॉर्ट टर्म वीजा के 4 पाकिस्तानी है, जबकि लांग टर्म वीजा वाले लगभग 250 पाकिस्तानी भोपाल जिले में है। निर्देशानुसार अगर 27 अप्रैल के बाद भी देश नहीं छोड़ा तो पासपोर्ट अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा पुलिस अब विदेशी नागरिकों की जानकारी अपडेट कर रही है, और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही