कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर, घर में मिला शव; पत्नी पर हत्या की आशंका


भोपाल/बेंगलुरू: 20 अप्रैल 2025

बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि उनकी पत्नी ने ही चाकू घोंपकर उनकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में उनका शव बरामद हुआ है। घटना के समय घर में उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं, जो कि घर के लिविंग रूम में थीं। पत्नी ने ही कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

खून से लतपथ हालत में मिला शव

दरअसल, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव बेंगलुरु स्थिति उनके आवास में खून से लतपथ हालत में मिला है। पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार की दोपहर का उनका शव उनके आवास में मिला है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने पर पता चला कि उनकी हत्या की गई है।