बिलासपुर
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बिलासपुर के जिलाध्यक्ष शेरू असलम को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जिलाध्यक्ष के द्वारा किसान को धमकने का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
वायरल वीडियो में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जमीन के कब्जे को लेकर एक किसान उमेंद्र साहू को धमकाते नजर आ रहे हैं जबकि किसान विनम्रता से बात कर रहा है। जिलाध्यक्ष किसान पर जबरन कब्जा का आरोप लगाकर दस्तावेज मांग रहा हैं। वे गाली देते भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कहते हैं कि तुम्हे पता नहीं मैं जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम द्वारा किसान उमेंद्र कुमार साहू को उठा लेने की धमकी देने के मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय