भोपाल/नई दिल्ली: 27 दिसंबर 2024
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद शुक्रवार को पीएम मोदी समेत देश के तमाम प्रमुख नेताओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अब मोदी सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि केंद्र सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी।
कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप
केंद्र की भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि, स्मारक बनाने के लिए उचित स्थान ढूंढने में कुछ दिन लगेंगे। एक सरकारी सूत्र ने कहा- “मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के फैसले के बारे में कांग्रेस को बता दिया गया है। लेकिन वे इस मुद्दे पर राजनीति में लग गए हैं।”

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते