भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, अमरूद और जामुन के पौधे रोपे। स्वर्ण क्रांति मालवी कल्याण समिति भोपाल के ऑर्गेनाइजर पी.एल. सोनी और सर्वप्रमोद सोनी, लच्छीराम सोनी, राजेश सोनी, बाबूलाल सोनी, अनिल सोनी, सुरेंद्र सोनी, लखन लाल सोनी, सुस्वाति सोनी, नेहा सोनी तथा बालिका वर्णिका सोनी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टेलीविजन चैनल खबर मध्यप्रदेश के सर्वसनातन दगदी, विमल, दीपक, इमरान खान और उमेश यादव ने भी पौधे लगाए। टेलीविजन चैनल न्यूज़ स्टेट एमपी-सीजी के अभय शर्मा तथा जितेंद्र शर्मा ने चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण किया। भोपाल नगर निगम के वार्ड 65 की पार्षद श्रीमती शिरोमणी शर्मा ने पति विनोद शर्मा के जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। श्रीमती रूकमणी भार्गव, कुमारी अदिति शर्मा, कुमारी काव्या भार्गव, सुनित्या शर्मा तथा सुअनिका भार्गव साथ थी।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही