भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में जामुन, पीपल और इमली के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण-प्रेमी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वदीपांशु राठौर, मोहित, नीरज और हर्ष राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर भी पौधे लगाए। ट्राय फाउंडेशन के अजय सिसोदिया, सुपूर्वा शर्मा, आयुष और सुनीतू तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। विजन डेवलपमेंट फॉर वूमेन वेलफेयर नीड्स सोसायटी की अध्यक्ष सुदिव्या अत्री ने 'मेरा भोपाल-मेरी जिम्मेदारी' अभियान में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने और पॉलीथीन मुक्त मार्केट के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों द्वारा लिए गए इस दायित्व की सराहना की। श्रीमती अंशिता शर्मा, सुवैदेही चौधरी, अमेय शर्मा, प्रभव सोहगौरा भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही