नई दिल्ली / रायपुर
नई दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्यमंत्री ने एक्स पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक बार और आश्वस्त किया। इससे पहले बघेल में 10 जनपथ जाकर सोनिया गाँधी, प्रियंका गांधी से भी सौजन्य मुलाकात की। बघेल, खडगे के 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर लिखी गई किताब के विमोचन में शामिल होने गए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय