रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को घोषित किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं में कमाल का प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र तथा कक्षा 12वीं में 5 छात्रों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त करते हुए आत्मानंद स्कूल को गौरान्वित किया है और अभी तो यह शुरूआत है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का कमाल ! बताते हुए संतोष है कि कक्षा दसवीं में टॉप 10 में 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं, रैंक 1 और रैंक 2 पर आने वाले छात्र भी स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। साथ ही कक्षा बारहवीं में टॉप 10 में 30 छात्रों में से 5 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। अभी तो यह शुरूआत है….।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय