बिलासपुर.
बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय