रायपुर
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज रायपुर – दुर्ग बायपास भारतमाता परियोजना के क्रियान्वयन हेतु छ.ग. राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के अधिकारियों, कार्य एजेंसी,अनुविभागीय दण्डाधिकारी आरंग, अभनपुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, खनिज अधिकारी की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने प्रभावित कृषकों को तत्काल मुआवजा भुगतान तथा अभनपुर के छूटे ग्रामों के प्रभावित खसरा को तत्काल भू-अर्जन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अप्राप्त मुआवजा को तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने परिसम्पत्तियों का अवार्ड अनुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने कहा।इसी तरह आरंग और अभनपुर के अनुविभागीय अधिकारियों को तत्काल मौके पर कार्य प्रारंभ करने मे आ रही दिक्कतों के समाधान हेतु निर्देशित किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय