कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कियोक्स किया सील
मानपुर
जिले में लाडली बहनों से ई केवाईसी के नाम पर कियोस्क संचालक के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। जिसकी जानकारी जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी को हुई। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर कियोस्क संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने और दुकान को सील करने एसडीएम मानपुर को निर्देशित किया है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के द्वारा दुकान को सील कराया गया है।
मानपुर के स्टेट बैंक के सामने स्थित कियोस्क संचालक लाडली बहना योजना के लिए आधार से समग्र को लिंक किया जा रहा है। इसी काम लिए कियोस्क संचालक नीरज कुमार मिश्रा पैसे की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर केडी त्रिपाठी के निर्देश में एसडीएम नेहा सोनी ने दुकान का निरीक्षण उपरांत दुकान सील किया है। बताया गया कि कियोस्क संचालक ई केवाईसी करने पहुंच रही बहनों से अनैतिक रूप से 30 रुपये की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को की गई थी,जिसके बाद दुकान सील करने कार्यवाही की गई है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही