रायपुर.
अयोध्या में आज सोमवार को श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भगवान राम के ननिहाल और मामा के घर छत्तीसगढ़ में रामोत्सव पर जश्न का माहौल है। सभी भगवान श्रीराम के आगमन पर उनका स्वागत कर रहे हैं। रायपुर समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर जय श्रीराम… जय सियाराम… जय सीताराम… के जयघोष लग रहे हैं।
पूरा प्रदेश रामनाम के जयकारे से गूंजयमान हो रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। राजधानी रायपुर के महादेव मंदिर हटकेश्वनाथ, श्रीराम मंदिर वीआईपी चौक, जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती, दूधाधारी मठ, गुढ़ियारी श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर, सर्वधर्म मंदिर रेलवे स्टेशन में लोग पहुंचकर प्रभु राम की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती उतार रहे हैं। मंदिरों में घंटी, शंख, घंटा और घड़ियाल की आवाज से पूरा वातावतरण भक्तिमय हो गया है। हर तरफ श्रीराम के जयकारें लग रहे हैं। पूरा रायपुर राममय हो गया है। मंदिरों, गलियों, कस्बों, बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सरकारी इमारतों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों को आकर्षक तरीके से संजाया गया है। तोरण और झंडे से पूरा शहर दुल्हन की तरह सज गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय