नई दिल्ली
देश में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा तीन लोगों की मौत हुई है।
24 घंटे में मिले 269 नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में मंगलवार को 180 नए केस मिले थे और महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि देश में आज 269 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा केरल में दो और महाराष्ट्र में एक मरीज की जान गई है।
2,556 है देश में एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक्टिव केसों की संख्या में कमी आई है। देश में एक्टिव केस 2,556 है। बता दें कि बीते साल 31 दिसंबर को देश में 841 नए केस मिले थे। जो मई 2021 के बाद सबसे अधिक थे।
होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 सब-वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि हुई है।
4.4 करोड़ से अधिक लोग हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!