रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में श्रीमती शुभांगी आपटे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती आपटे द्वारा राज्यपाल को प्लास्टिक मुक्ति अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि प्लास्टिक के हानिकारक के प्रभाव के बारे में जागरूकता न होने की वजह से इसका बिना सोचे समझे उपयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर रूप से खतरा उत्पन्न करता है। पर्यावरण में इसका दुष्प्रभाव वन्य एवं जलीय जीवों पर भी पड़ता है। कई अवसरों पर प्लास्टिक को खुले में जलाया जाता है जिससे कई हानिकारण गैस उत्पन्न होती है जिसका प्रभाव श्वसन तंत्र पर पड़ता है। राज्यपाल ने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव को कम करने के लिए इसके उपयोग को सीमित करने के साथ-साथ इसके वैकल्पिक उपायों को अपनाने की बात कही। साथ ही इसके दुष्प्रभाव के बारे में व्यापक पैमाने पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता अनिवार्य है ऐसी बात कही।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय