रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में लांजा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से लांजा समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों के संबंध में चर्चा की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने लांजा समाज के प्रतिनिधिमंडल को समाज की बेहतरी के लिए हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धर्मजयगढ़ व बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से आए किशोर पुरोहित, रवि प्रसाद, मोतीराम, चंद्रप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लांजा समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय