इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के छात्र साहिल अली को प्लेसमेंट में नीदरलैंड्स की एक कंपनी में एक करोड़ 13 लाख का पैकेज मिला है। सबसे बड़े पैकेज के मामले में यह प्रदेश के बाकी विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।
एमटेक के छात्र साहिल अली आईआईपीएस इंदौर के छात्र हैं। इन्होंने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। साहिल को ही विश्वविद्यालय का दूसरा सबसे बड़ा पैकेज भी ऑफर हुआ है, जो बेंगलुरु की कंपनी ने किया है। इसमें उन्हें 46,00,000 रुपये सालाना का पैकेज देने का प्रस्ताव रखा था।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही