रायपुर
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त किए जाने और सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह तनाशाही है और तनाशाही नहीं चलेगी। तानाशाह शासक को उसकी गद्दी जाने का भय रहता है और ऐसे में वह इसी प्रकार का कदम उठता है ताकि लोग उससे डरते रहे।
उन्होने अपने ट्वीट में कहा कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें. आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है डरो मत, इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है. यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में. जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय