बीजापुर
जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। डीईओ द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तीनों शिक्षकों के खिलाफ अध्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने, उच्च अधिकारियों के निदेर्शों का पालन नहीं करने की शिकायत मिली थी। जांच उपरांत इसकी पुष्टि होने पर तीनो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ विकासखंड में संचालित प्राथमिक शाला टुण्डेर में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ एलबी रामाराम कश्यप के खिलाफ कार्य में गंभीर लापरवाही के साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देश का पालन ही किये जाने पर निलंबित कर दिया है। वहीं इसी ब्लॉक में प्राथमिक शाला मंगलनार में पदस्थ शिक्षक कमलनारायण मण्डावी के खिलाफ भी अध्यापन कार्य में गंभीर लारवाही की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर सहायक शिक्षक कमलनारायण मण्डावी को निलंबित कर दिया हैं। वहीं तीसरा मामला भैरमगढ़ ब्लॉक के माध्यमिक शाला बेंगलूर का हैं। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महेश देव कुंजाम संकुल समन्वयक के प्रभार पर भी पदस्थ थे। इनके खिलाफ कार्य में गंभीर लारवाही की शिकायत मिली थी। जिसकी पुष्टि होने पर सहायक शिक्षक महेश देव कुंजाम को भी निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय