रायपुर
हनुमान जन्मोत्सव आज पूरे प्रदेश धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में जय श्री राम और जय हनुमान की गूंज सुनाई दे रही है। राजधानी के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा है। हजारों की संख्या में भक्त संकट मोचन के दर्शन करने श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारा का भी आयोजन किया गया है और लोग पूरी आस्था के साथ प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। कई जगहों पर भजन संध्या का भी आयोजन हैं तो कहीं अनवरत पाट चल रहा है।
रायपुर में 400 साल से भी ज्यादा पुराने गुढि?ारी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही कई आयोजन हो रहे हैं। सुबह भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका 5 जगहों पर स्वागत किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। पंडरी मंडी गेट स्थित हनुमान मंदिर में भगवान की विशेष आराधना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। प्रभात टाकिज चौक, बूढ़ापारा हनुमान मंदिर, सप्रे स्कूल हनुमान मंदिर, कंकालीपारा काम्पलेक्स के सामने, महितोष चौक, मोतीबाग के सामने, इंडोर स्टेडियम के बाजू, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुंदरनगर, मैत्रीनगर, टाटीबंध, कोटा के साथ प्राय: हर मोहल्लों में पूजा अर्चना और भंडारा का आयोजन किया गया था।
हनुमान जयंती पर देशभर में विशेष अलर्ट को लेकर पुलिस भी राजधानी रायपुर में मुस्तैद है और समय-समय पर सभी मंदिरों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ऐसे मंदिर जहां श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है वहां पुलिस की टीम भी तैनात की गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय