रायपुर
लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर शनिवार को राजीव भवन में युवक कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें युवाओं को संबोधित करने पहुंचने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कम खर्च में भी चुनाव जीते जा सकते हैं इसलिए बिना पैसे के काम करना होगा।
युवाओं को संबोधित करते हुए बघेल ने पूछा कि युवक कांग्रेस के नेताओं को टिकट मिल गई, तो खर्चे की व्यवस्था कैसे करोगे। इस पर युवक कांग्रेसियों की तरफ से आवाज आई कि कका जिंदा है। बघेल ने हास-परिहास के बीच कहा कि वो कहां से खर्च की व्यवस्था करेंगे? युवाओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जिस किसी युवक कांग्रेस के नेता को प्रत्याशी बनाया जाता है तो बिना पैसे के काम करना होगा। तभी सफलता मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि कम खर्च में भी चुनाव जीते जा सकते हैं। बैठक में सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित अन्य नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय