भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चौहान ने प्रदेश के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।
यूपी के मंत्री मिले सीएम से
वहीं, उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एमएसएमई राकेश सचान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी उत्तरप्रदेश के मंत्री के साथ आपसी सहयोग और समन्वय से प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही