February 11, 2026

16 नवंबर को देना होगा पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब

बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी दी गई जानकारी को लेकर कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिस पर न्यायालय ने 16 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 2008, 2013 और 2018 में शपथ पत्र में अपनी संपत्ति संबंधी जो जानकारी दी थी वह झूठी है जिसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से याचिका दायर की थी। माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब पेश करने के लिए 10 दिनों का समय निर्धारित किया है। 16 नवंबर को उन्हें अपना जवाब पेश करना होगा।

You may have missed