रायपुर
स्वाथ्य ही असल धन है की अवधारणा को लेकर आगामी 5 फरवरी दिन रविवार को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सको के सहयोग से सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। शिविर में एलोपैथी, आयुर्वेदिक ,होम्योपैथी के विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य शिविर सरयूपारीण ब्राम्हण सभा भवन रिंग रोड संजय नगर के प्रांगण में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2बजे तक आयोजित होगा। पूर्णत: नि:शुल्क शिविर होगा,आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया जायेगा। भबिष्य में विभिन्न रोगों की जांच में लगने वाली राशि मे भी सम्बंधित चिकित्सा केंद्र से छूट हेतु सुविधा भी तय की जायेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय