नई दिल्ली
द गुड ग्लैम ग्रुप ने समूह की सह-संस्थापक प्रियंका गिल को निदेशक मंडल का हिस्सा बनाने की घोषणा की।
कंपनी के अनुसार, गिल को गुड मीडिया के चेयरपर्सन के पद पर भी पदोन्नत किया गया है।
यह घोषणा समूह के भीतर रणनीतिक स्थिति में बदलाव का प्रतीक है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''समहू के सह-संस्थापक के रूप में गुड ग्लैम ग्रुप का एक अभिन्न अंग बने रहते हुए प्रियंका रणनीतिक तथा निवेश मामलों पर सलाह देना जारी रखेंगी, साथ ही गुड मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में विशेष भूमिका निभाएंगी।''
गिल कलारी कैपिटल में वेंचर पार्टनर भी हैं। कलारी कैपिटल, गुड ग्लैम ग्रुप में एक निवेशक है।

More Stories
एलन मस्क की टेस्ला भारत में लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत?
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 658.09 बिलियन डॉलर पहुंचा, 1.51 बिलियन डॉलर की हुई वृद्धि : RBI
देशभर में इन दिनों वेडिंग सीजन की धूम, सोना-चांदी की चमक भी बरकरार है