रायपुर
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बुधवार को यहां आने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। पिछले माह भी श्री शाह छत्तीसगढ़ आए थे और दुर्ग में उनका मुख्य कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री मोदी के 7 को रायपुर आने से पहले श्री शाह का रायपुर आना काफी अहम माना जा रहा है। श्री शाह आज शाम 7 बजे यहां पहुंचेंगे। वे अगले दिन सुबह 10 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम, और भोजन भी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करेंगे।
श्री शाह किसी शासकीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं बल्कि पार्टीगत कार्यों से रायपुर आ रहे हैं। प्रदेश प्रवास के दौरान रणनीतिक चर्चा भी नेताओं के साथ करेंगे। जो प्रोटोकाल जारी हुआ है उसके मुताबिक दिल्ली से सीधे रायपुर आकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। श्री शाह पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।केन्द्रीय गृहमंत्री गुरूवार करीब 10.30 बजे दिल्ली वापस चले जाएंगे। शाह के दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नबीन यहां पहुंच गए हैं। उन्होंने शाह की बैठक को लेकर स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा भी की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय