पेरिस
चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग ने शुक्रवार को यहां पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता जिसके बाद साथी खिलाड़ी के शादी का प्रस्ताव ठुकरा नहीं सकीं। हुआंग ने झेंग सिवेई के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना युन को 21-8 21-11 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा।
अपने गले में स्वर्ण पदक पहने हुआंग ने चीन की बैडमिंटन टीम के एक अन्य साथी लि युचेन का शादी का प्रस्ताव स्वीकार लिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रस्ताव मेरे लिए हैरानी भरा था क्योंकि मैं खेलों की तैयारियों में जुटी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक चैम्पियन हूं और मुझे शादी का प्रस्ताव मिला जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।’’

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई