मप्र में आयकर विभाग का बड़ी कार्यवाही, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के स्थानों पर छापा

भोपाल: 19 दिसंबर 2024

आयकर विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में बुधवार को छापा मार करवाई की गई। जिसमें विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर शहर की ११० एकड़ जमीन खरीदने के पेपर मिले हैं और इसके अलावा बड़ी मात्रा में नगद और लाकर के बारे में भी जानकारी मिली।

आयकर विभाग को छापे के दौरान कई बैनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। मप्र के तीन शहरों के 52 स्थान पर ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई बुधवार को शुरू की गई थी वह गुरुवार को भी जारी रही और माना जा रहा है कि कार्यवाही संभवतः सतत रह सकती है। बताया जा रही है कि त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा ने रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका के एजेंट के तौर पर काम करते हुए उनकी कंपनी में अपने सहयोगियो के साथ मिलकर 400 करोड़ का निवेश किया था। छप्पर कार्यवाही के दूसरे दिन आयकर टीम ने कई कंपनियों के दस्तावेज बरामद किए है। गुरुवार को नगद 2 करोड़ और अन्य दस्तावेज बरामद किये गए है। कुल मिलाकर नगद 5 करोड़ बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा लाकरों की संख्या 25 तक पहुंच गई है, इसमें जमा आभूषण नगदी की जानकारी जुटाने में टीम लगी है अंतिम वैल्यूएशन आना अभी बाकी है।