भारत ने पाकिस्‍तान सीमा पर युद्धाभ्‍यास के लिए NOTAM जारी किया

भोपाल/नई दिल्ली: 6 मई 2025

भारत ने पाकिस्‍तान सीमा पर युद्धाभ्‍यास के लिए NOTAM यानि नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम जारी किया है। देशभर के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल होने जा रही है। नोटम को इससे जोड़कर ही देखा जा रहा है। दरअसल, नोटम ऐसे नोटिस को कहा जाता है, जिसमें किसी वैमानिकी सुविधा, सेवा, प्रक्रिया या खतरे की स्थापना, स्थिति या परिवर्तन से संबंधित जानकारी होती है. पाकिस्‍तान सीमा से सटे कई जिलों में भी 7 मई को मॉक ड्रिल हो सकती है, ऐसे में भारत ने पहले ही नोटम जारी कर दिया है।

NOTAM का दायरा कराची और भोलारी के निकट सामरिक हवाई क्षेत्र को कवर करता है. भोलारी में पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) के F-16 जेट, AWACS विमान तैनात हैं. वहीं भोलारी हाल ही में चीन-पाकिस्तान संयुक्त शाहीन अभ्यास का केंद्र रहा।