February 13, 2026

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सजा इंदौर, गली-चौराहों, बाजारों में जोरदार तैयारी

इंदौर
आज अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह है। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंदौर के बाजार और कॉलोनियां दिवाली की तरह ही सज धज कर तैयार हो गई है। शहर के सभी शॉपिंग माल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बड़े बाजार, सार्वजनिक स्थानों और रहवासी इलाकों में राम मंदिर की प्रतिकृति व अयोध्या मॉडल पर खास सजावट की गई है।

संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है। आज इंदौर में भव्य दिवाली और जश्न की तरह मनाने के लिए पिछले दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शॉपिंग माल, बड़े बाजार, व्यवसायिक संस्थान संचालकों और रहवासी संगठनों को पत्र लिखकर अपील की थी, कि मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है।

सराफा बाजार पर आज महाआरती का आयोजन किया गया है। उसके बाद प्रसादी वितरण की जाएगी। बाजार को व्यापारी संगठन ने दिवाली की तरह सजाया है। पूरे बाजार में लाल कारपेट बिछाने के साथ ही डेकोरेशन किया गया है। इसके साथ बाजार में राम भगवान की आकृति और झंडे भी लगाए गए हैं।

You may have missed