कोरबा/रायपुर.
आजाक थाना में आरक्षक के पद पर तैनात अशोक पेंदराम की मौत के बाद शोक की लहर छा गई। पुलिसकर्मी अशोक पेंदराम रायपुर से ड्यूटी कर वापस कोरबा लौटे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिसकर्मी अशोक पेंदराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काशी नगर में किराए के मकान में रहता थे।
अशोक मूलतः रतनपुर कर्रा गांव के रहने वाले थे। 2005 बैच में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जांजगीर चांपा जिला से कोरबा आए
थे। पति-पत्नी और बच्चे जीवन यापन करते आ रहे थे, लेकिन अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पुलिसकर्मी के शव कार्यवाही के बाद उनके गृहग्राम भेजा गया, जहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी और परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय