# Pradesh Pravakta ## Posts - [ऐम्स भोपाल में वर्चुअल ऑटोप्सी सेंटर, बिना चीर फाड़ होगा पोस्टमार्टम...!!!!](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-498/): भोपाल: 6 जनवरी 2025 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जल्द ही फॉरेंसिक मेडिकल जांच के क्षेत्र में बड़ी तकनीकी छलांग लगाने जा रही है। अब पोस्टमॉर्टम के लिए शव की चीरफाड़ जरूरी नहीं होगी। एम्स भोपाल में अत्याधुनिक वर्चुअल ऑटोप्सी सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस नई व्यवस्था के तहत शव की जांच हाई-रिजॉल्यूशन स्कैनिंग और 3-डी इमेजिंग तकनीक से की जाएगी। इससे मौत के कारणों का सटीक विश्लेषण संभव होगा, वह भी बिना किसी सर्जिकल प्रक्रिया के। यह तकनीक अभी तक जापान सहित कुछ विकसित देशों तक... - [खरगोन पुलिस की अद्भुत अविश्वसनीय और अदम्य साहसिक कार्यवाही ने मासूम की बचाई जान, 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; जानिए पूरी कहानी.....!!!](https://pradeshpravakta.com/mp-breaking-33/): भोपाल: 6 जनवरी 2026 तंत्र-मंत्र और काला जादू के लिए अपहृत छह वर्षीय बालक को खरगोन पुलिस ने 22 दिन बाद सुरक्षित बरामद कर लिया। समन्वित पुलिसिंग, संवेदनशीलता और सतत प्रयास से बड़ी अनहोनी टल गई। इस सफलता पर पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान एक दृश्य ऐसा भी था, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। समारोह के दौरान ही पुलिस अधिकारी, जवान और मासूम बच्चा भी खुशी में नाच उठे। खरगोन जिले की पुलिस ने यह साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और सतत प्रयास से असंभव भी संभव हो सकता है। एडिशनल एसपी शकुंतला... - [नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोले- भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतें प्रशासनिक लापरवाही के कारण](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-12/): भोपाल/इंदौर : 6 जनवरी 2026 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भगीरथपुरा में हुई सत्रह मौतों को लेकर कहा कि नर्मदा लाइन में दूषित पानी मिलने के कारण लोग बीमार हुए। यह लापरवाही भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए काफी है। इतनी मौतें महामारी या प्रकोप नहीं बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक लापरवाही है। सिंगार ने कहा कि भागीरथपुरा में ढाई हजार से ज्यादा लोग बीमार हुए है। लापरवाही की सजा लोगों को भुगतना पड़ी। इंदौरवासियों ने भाजपा को हर स्तर पर समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव से लेकर नगर निगम चुनाव तक जनता... - [भागीरथपुरा मामले पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को किया तलब](https://pradeshpravakta.com/mp-breaking-32/): भोपाल/इंदौर: 6 जनवरी 2026 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने शहर में दूषित पानी से हो रही मौतों और बीमारी के फैलते प्रकोप पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया है। चार से पांच जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल जनता का मौलिक अधिकार है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का गौरव हासिल है, लेकिन दूषित पेयजल की इस घटना ने पूरे भारत में शहर की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। कोर्ट ने चेतावनी दी... - [इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत का बजा डंका, जापान को पछाड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-9/): भोपाल/नई दिल्ली: 30 दिसम्बर 2025 4.18 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारत की नजरें अब जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने पर हैं, जिसके 2030 तक पूरे होने की उम्मीद है। भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खबर आई है. भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही भारत के अगले ढाई-तीन वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की उम्मीद बढ़ गई है. 2030 तक तीसरी... - [मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव](https://pradeshpravakta.com/mp-cm-my-7/): भोपाल: 30 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आधी आबादी से सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सभी माताओं-बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने देश की संसद में आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश के नगरीय निकायों और शासकीय सेवाओं में भी 35 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनें आज भारतीय सेनाओं में भी शीर्ष पद प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश की बहनें... - [सुशासन, संवेदना और महिला सशक्तिकरण : मध्यप्रदेश में ‘मोहन मॉडल’ का सजीव अनुभव: श्रीमती संपतिया उइके](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-su/): भोपाल : 30 दिसम्बर 2025 जब आज से दो वर्ष पूर्व डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी, तभी यह आभास होने लगा था कि उनका नेतृत्व केवल प्रशासनिक स्थिरता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह शासन को एक ‘नैतिक, सामाजिक और मानवीय दिशा’ देने का प्रयास करेगा। सत्ता की बागडोर संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर यह स्पष्ट संकेत मिलने लगे थे कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विश्वासपात्र मुख्यमंत्रियों की सूची में शीघ्र ही अपना विशिष्ट स्थान सुनिश्चित करेंगे। इसका कारण केवल राजनीतिक सामंजस्य नहीं, बल्कि नीति, नीयत... - [मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही](https://pradeshpravakta.com/mp-police-26/): 5 दिनों में 1 करोड़ 65 लाखरूपए से अधिक की संपत्ति जब्त भोपाल : 30 दिसम्बर 2025 मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विगत 5 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी के मामलों में प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं। इन दौरान पुलिस ने विभिन्‍न जिलों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 65 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। प्रमुख कार्यवाहियां जिले वार: जिला नर्मदापुरम थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 11,229.59 लीटर अवैध... - [उज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान](https://pradeshpravakta.com/mp-police-25/): डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 10 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से पुरस्‍कृत किया  भोपाल : 30 दिसम्बर 30 मध्‍यप्रदेश पुलिस केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों के जीवन की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभाती है। नागदा पुलिस ने तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदना का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पुलिस सेवा की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करता है। नागदा थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी ने फांसी के फंदे पर झूल रहे एक युवक को न केवल समय रहते नीचे उतारा, बल्कि सीपीआर (CPR) जैसी जीवनरक्षक तकनीक का प्रयोग कर उसका जीवन... - [नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें: मंत्री नागर सिंह चौहान](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-nsc-3/): भोपाल: 30 दिसम्बर 2025 अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर मालवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जाए। शासकीय कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों की समस्या के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी सकारात्मक समाधान करें। मंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश शनिवार को आगर मालवा में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नबाई चौहान, विधायक श्री मधु गेहलोत, विधायक श्री भैरोसिंह बापू, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत की मुख्य... - [पिछले दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुईं : मंत्री श्री चौहान](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-nsc-2/): भोपाल : 16 दिसम्बर 2025 अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने पिछले दो वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मप्र के विभिन्न जिलों में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित कर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। प्रदेश में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। गरीब कल्याण के लिए गरीब कल्याण मिशन प्रारंभ किया गया। अधोसंरचना विकास के तहत प्रदेश के नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8565 ग्राम... - [जनजातीय मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गिनाई अपने 2 वर्ष की उपलब्धियां](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-vs-4/): भोपाल : 30 दिसम्बर 2025 मध्यप्रदेश में आगामी तीन सालों में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुविधाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की जायेगी। आगामी 3 वर्षों में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अधोसंरचना, स्मार्ट क्लास, लैब एवं लाइब्रेरी सुविधाओं का उन्नयन किया जायेगा। प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में एकलव्य विद्यालय, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना की जायेगी। जनजातीय श्रद्धा एवं पूजा स्थलों का उन्नयन किया जायेगा। जनजातीय समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए 86 जनजातीय विकासखण्डों... - [प्राइड ऑफ मध्यप्रदेश-2025 में सम्मानित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का म.प्र. में अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव](https://pradeshpravakta.com/mp-cm-my-6/): भोपाल :  27 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग, व्यवसाय सहित कला, साहित्य संगीत के क्षेत्र की विभूतियों का मध्यप्रदेश की धरती पर अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का समृद्ध अतीत है।भारत में विभिन्न शासन व्यवस्था में नवरत्न की परंपरा रही है और उन्हें सम्मानित करने की परम्परा भी रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राईड ऑफ मध्यप्रदेश : 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करने वाली विभूतियों को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की खुशबू है कि आज... - [महिला सशक्तिकरण से बाल संरक्षण तक: मध्यप्रदेश ने दो वर्षों में रचा विकास का नया अध्याय](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-nb-11/): भोपाल: 27 दिसंबर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरोन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने बीते दो वर्षों में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और पोषण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पत्रकार वार्ता में विभाग की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में Women Led Development की अवधारणा को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखाई दे रहा है। लाड़ली बहना योजना बनी आर्थिक आत्मनिर्भरता की रीढ़ मंत्री सुश्री भूरिया... - [राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताईं पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उपलब्धियाँ](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-kg/): भोपाल :  27 दिसंबर 2025 पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को विंध्याचल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत भोपाल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है। यह प्रस्ताव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य मध्यप्रदेश के युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक, प्रेरित और वैज्ञानिक सोच से जोड़ना है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि प्रस्तावित स्पेस सेंटर में... - [स्वच्छता से इलाज तक मिसाल बना एम्स भोपाल, स्वच्छ भारत मिशन में मिला 2 करोड़ का कायाकल्प पुरस्कार](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-497/): भोपाल :  27 दिसंबर 2025 राजधानी का एम्स भोपाल स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की देखभाल के बेहतर मानकों के चलते राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार ने एम्स भोपाल को 2 करोड़ रुपए का कायाकल्प पुरस्कार दिया है। यह सम्मान देश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों और संस्थानों को दिया जाता है, जो स्वच्छता और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। एम्स भोपाल को यह पुरस्कार अस्पताल परिसर की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, पर्यावरणीय प्रबंधन और रोगी-केंद्रित सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए मिला है। इस उपलब्धि को अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग... - [सीएम डॉ. यादव ने वीर साहिबजादों को नमन किया, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी उनकी गाथा](https://pradeshpravakta.com/mp-cmmy/): भोपाल : 27 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया रोड में मत्था टेका और सिख वीर साहिबजादों की शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवारों की वीरता की गाथाओं को राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। वीर बाल दिवस दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के छोटे बेटों, साहिबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने बताया... - [एमपी कांग्रेस एक्टिव मोड में, 2026 की तैयारी शुरू, गांव-वार्ड तक संगठन मजबूत करने का प्लान](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-11/): भोपाल : 27 दिसंबर 2025 मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन सृजन अभियान, जनसंपर्क बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक संघर्ष की रणनीति पर लंबा मंथन हुआ। पार्टी ने साफ संकेत दिए कि 2026 में कांग्रेस प्रदेश से लेकर गांव और वार्ड स्तर तक पूरी ताकत से सक्रिय रहेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व मंत्री,... - [अस्वीकृत का 'अ' हटाकर स्वीकृत किया और सहकारी बैंक से की 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी, EOW ने FIR दर्ज की](https://pradeshpravakta.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%95/): भोपाल : 27 दिसंबर 2025 मध्य प्रदेश की एक सहकारी बैंक और अल्प बचत साख समिति के अस्वीकृत ऋण को कागजों में स्वीकृत कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मंडला जिला सहकारी बैंक और अल्प बचत साख समिति कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), जबलपुर ने FIR दर्ज की है। यह मामला 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2023 तक की अवधि में हुई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच में पाया गया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ऋण उप समिति की बैठक में अस्वीकृत ऋण के दस्तावेजों में बदलाव कर उसे स्वीकृत किया गया। इस... - [संतोष वर्मा के अमर्यादित बोल अनवरत जारी... सत्ताधारी मौन, ब्राह्मण संगठन आंदोलन को मजबूर!!!](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-8/): भोपाल: 10 दिसम्बर 2025 कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष निकलेगा, आईएएस वर्मा का नया विवादित वीडियो वायरलविवादित आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर दिए गए अमर्यादित बयान का विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि वर्मा का दूसरा वीडियो सामने आया, इस बार बयान सामाजिक वर्गों को लेकर था, जिसने भारी तनाव पैदा कर दिया, अब यह सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं रहा था समाज के कई वर्ग विरोध में उतर आए हैं, संतोष वर्मा ने कहा कि कितने संतोष मरोगे हर घर से संतोष निकलेगा…!! इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर ब्राह्मण... - [महाप्रबंधक पहुंची राजगढ़, भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-railway-173/): भोपाल: 4 दिसंबर 2025 पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने 04 दिसम्बर को भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि 276 किलोमीटर लंबी भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना की कुल लागत ₹3,035 करोड़ है। इस परियोजना में भोपाल से ब्यावरा तक 111 किलोमीटर का क्षेत्र भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है, जबकि शेष खंड कोटा मंडल में आता है। रामगजमंडी-भोपाल नई रेल लाईन परियोजना के तहत कुल 26 स्टेशन आते हैं जिनमे रामगजमंडी, जुल्मी, झालावाड, झालारापाटन, जूनाखेडा, अमेठा, अकलेरा, पचोला, घाटोली, नयागॉव, भोजपुर, देवपुरा, खिलचीपुर, राजगढ, नरसिंहपुर, व्यावरा, पीपलखेड़ा,... - [अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त](https://pradeshpravakta.com/mp-police-24/): भोपाल: 04 दिसंबर 2025 अवैध शराब तस्करी और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस की सतर्कता, तत्परता और समन्वित कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप झाबुआ तथा भोपाल में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई है। झाबुआ: इंदौर–अहमदाबाद हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई झाबुआ पुलिस ने इंदौर–अहमदाबाद हाईवे (NH-47) पर मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक टाटा ट्रक से 7470 लीटर अवैध शराब जब्त की है। ट्रक में शराब के ऊपर भूसा रखा हुआ था। साथ ही वाहन, भूसा, तिरपाल,... - [चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर मप्र पुलिस ने संवेदनशील एवं मानवीयता का परिचय दिया](https://pradeshpravakta.com/mp-police-23/): भोपाल: 04 दिसंबर 2025 मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी संवेदनशील, चुस्त, तकनीक-सक्षम और परिणाम आधारित पुलिसिंग का सशक्त प्रदर्शन करते हुए, मात्र दो घंटे के भीतर दो मासूम नाबालिग बच्‍चों को सुरक्षित ढूंढकर उनके माता-पिता को सौंपने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। आपसी रंजिश के चलते भोपाल ग्रामीण के थाना बैरसिया क्षेत्र से दो बच्‍चों को घर से उठाकर ले जाने की घटना ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी थी, परन्तु पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सशक्त फील्ड एक्शन ने एक संभावित गंभीर अपराध को समय रहते रोक दिया। फरियादी निवासी बसई, थाना बैरसिया ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि रेखा... - [पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-7/): भोपाल: 4 दिसंबर 2025 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर 4 दिसंबर बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं। दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के बैनर पोस्टर्स और होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक और भारत मंडपम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया है। पुतिन का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया जा रहा... - [पत्रकारिता में नारी शक्ति का नया अध्याय: हिना मंसूरी बनीं JUMP भोपाल सम्भागीय अध्यक्ष](https://pradeshpravakta.com/jump-2/): भोपाल: 4 दिसंबर 2025 जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) में संगठन विस्तार की प्रक्रिया नए आयाम छू रही है। इसी क्रम में जम्प के प्रांतीय अध्यक्ष और साधना न्यूज़ चैनल हेड डॉ. अरुण सक्सेना द्वारा पत्रकार सुश्री हिना मंसूरी को भोपाल सम्भागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री हिना मंसूरी ने कहा, “पत्रकारिता जगत में कार्यरत सभी लोग लोकतंत्र के मजबूत चौथे स्तंभ के रूप में माने जाते हैं। मैंने इस सम्मानजनक पद को नारी... - [एम्स भोपाल में शासी एवं संस्थान निकाय की बैठक, मरीज सेवाओं के समग्र सुधार की भविष्य रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-496/): भोपाल: 27 नवंबर, 2025 एम्स भोपाल में 27 नवंबर 2025 को संस्थान की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) और संस्थान निकाय (इंस्टिट्यूट बॉडी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की भविष्य की दिशा और विशेष रूप से मरीजों की सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि एम्स भोपाल लगातार मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और अस्पताल प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। चर्चा में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की गई, जिनमें अस्पताल में मरीजों के प्रतीक्षा समय... - [26 नवम्बर से चलाया जा रहा सेफ्टी ड्राईव, भोपाल रेलवे मंडल की सुरक्षा को लेकर पहल](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-railway-172/): भोपाल: 27 नवंबर 2025 कोहरे के मौसम में रेलगाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल में दिनांक 26 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक 15 दिवसीय विशेष सुरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में भोपाल मंडल के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन संचालन से जुड़े सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल में यात्री एवं मालगाड़ी ट्रेनों हेतु 341 फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। लोकोमोटिव पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों की... - [मध्यप्रदेश पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधी पस्त](https://pradeshpravakta.com/mp-police-22/): *इंदौर, वि‍दिशा, टीकमगढ, सीहोर और भोपाल में पुलिस ने ठगी व चोरी के मामलों का किया पर्दाफाश*   *1 करोड 22 लाख रूपए से अधिक की चोरी-ठगी की संपत्ति जब्‍त*  भोपाल, 27 नवंबर 2025 मध्यप्रदेश पुलिस ने त्वरित, सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में हुए ठगी और चोरी के कई मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, सतत मॉनिटरिंग तथा समन्वित टीम वर्क के परिणामस्वरूप पुलिस ने 1 करोड़ 22 लाख रूपए से अधिक का मश्रुका जब्‍त कर इन मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। *इंदौर- नकली सोने के टुकड़े... - [गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर](https://pradeshpravakta.com/sports-cricket-2/): भोपाल/गुवाहाटी/खेल ब्यूरो: 22 नवम्बर 2025 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दोनों दिन साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों का दबदबा रहा। भारतीय गेंदबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को विकेट लेने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। ऐसे में कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में निचले क्रम से मिली कड़ी चुनौती पर सफाई देते हुए गुवाहाटी की पिच पर निशाना साधा। साउथ अफ्रीका ने निचले क्रम की शानदार... - [सिंध सभ्यता के हिसाब से हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा, दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-6/): भोपाल/नई दिल्ली: 22 नवम्बर 2025 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज सिंध की जमीन भारत का हिस्सा भले न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा और जहां तक जमीन की बात है, बॉर्डर बदल सकते हैं। कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए। राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। इसी साल अप्रैल के महीने में पहलगाम में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकियों ने 26... - [फूलों में सज गई है श्रीराम की नगरिया... राम मंदिर में ध्वजारोहण महोत्सव के तीसरे दिन क्या कुछ हुआ](https://pradeshpravakta.com/ram-mandir/): भोपाल/अयोध्या: 22 नवम्बर 2025 अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाला ध्वजारोहण महोत्सव बेहद भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है. मंदिर निर्माण की पूर्णता के प्रतीक इस भव्य समारोह के लिए राम की नगरी सज गई है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन काफी महत्वपूर्ण है. ज्योतिष गणना के अनुसार 25 नवंबर को विवाह पंचमी है और माना जाता है कि इसी दिन त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह हुआ था. मंदिर में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति... - [खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता](https://pradeshpravakta.com/international-breaking-6/): भोपाल/विदेश ब्यूरो: 22 नवम्बर 2025 दुनिया के सबसे अमीर देशों और शीर्ष विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी20 की बैठक रविवार को अभूतपूर्व तनातनी के बीच समाप्त हो गई. जी20 के अगले अध्यक्ष अमेरिका के बहिष्कार की वजह से मौजूदा अध्यक्ष और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने खुद ही रस्म निभाई और गेवल बजाया. रामफोसा ने अपने समापन भाषण में भारत की भी जमकर तारीफ की. रामफोसा ने समापन भाषण में भारत की तारीफ की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा कि दो दिवसीय विचार-विमर्श के बाद जी20 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया, जिसकी नींव भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया... - [कैलाश विश्वास सारंग के आतिथ्य में मध्य प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा ‘मेपेक्स 2025’ सम्पन्न](https://pradeshpravakta.com/mp-postal/): भोपाल: 22 नवम्बर 2025 मध्य प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फिलेटेली प्रदर्शनी ‘मेपेक्स 2025’ का समापन समारोह बड़े उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास कैलाश सारंग (सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री) ने शिरकत की। विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल, भोपाल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी कुलाधिपति, (SGSU) और को-डायरेक्टर (विश्वरंग) उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में नव-रुझान जगाते... - [मप्र के बजट 2026-27 के लिये सरकार ने आम नागरिकों से मांगे सुझाव,](https://pradeshpravakta.com/mp-breaking-31/): भोपाल: 21 नवंबर 2025 मप्र देश का वो राज्य है जंहा आम बजट बनाने के लिए प्रदेश की जनता से सलाह ली जाती हैl मप्र सरकार ने आगामी बजट 2026-26 के लिए आम जनता से सुझाव के लिए वेबसाइट और फोन नंबर जारी कर दिए गए हैंl सुझाव देने की अंतिम तारीख 18 दिसम्बर_ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार विकसित मध्यप्रदेश@2047 के विजन को साकार करने में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें हर नागरिक की भूमिका होगी। बजट निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी के लिये राज्य सरकार ने सभी से सुझाव मांगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.... - [अभाविप ने किया उग्र प्रदर्शन, आरजीपीवी कुलगुरु ने राजभवन को सौंपा इस्तीफा](https://pradeshpravakta.com/abvp-9/): भोपाल: 21 नवम्बर 2025 अभाविप की धारा 54 लागू करने की सरकार सरकार से मांग विगत दिनों पूर्व राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत की गई SSR के आधार पर NAAC में A++ ग्रेड दिया गया। उक्त SSR में जो गलत तथ्य एवं जानकारियां विश्वविद्यालय द्वारा दी गई, उन सभी प्रश्नों के उत्तर लेने हेतु आज अभाविप द्वारा प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया गया। तथ्यों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभाविप द्वारा कुलपति से इस्तीफे की मांग की गई। उक्त विषय के आधार पर RGPV... - [मेपेक्स 2025” का शुभारंभ, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक बी डी सबनानी उपस्थित रहे](https://pradeshpravakta.com/mp-postal-news/): भोपाल: 21 नवम्बर, 2025 मध्यप्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 14वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी “मेपेक्स 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। समन्वय भवन भोपाल में आयोजित इस राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय आलोक शर्मा, सांसद भोपाल संसदीय क्षेत्र द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मप्र डाक परिमंडल द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत श्री पवन कुमार डालमिया, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) द्वारा किया गया । प्रदर्शनी में गणमान्य नागरिकों, फिलाटेलिस्टों, अधिकारियों सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।  प्रदर्शनी में 170 डाक टिकट... - [CCS की बैठक में सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दिल्ली बम धमाके को माना जघन्य आतंकी घटना, आतंकियों को जड़ से खत्म करने का लिया संकल्प ](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-ccs-meeting/): भोपाल/नई दिल्ली: 12 नवम्बर 2025 राजधानी में लाल किले के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में सीसीएस की अहम बैठक ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लास्ट के दोषी आतंकियों का सिंडिकेट खत्म करने का प्रण लिया। सीसीएस के बाद कैबिनेट की भी बैठक हुई। कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया और इस हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ कैबिनेट ने 2 मिनट का मौन रखा और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आतंकियों और उनके... - [चुनाव सर्वेक्षणों में बिहार में 'नीतीशे' सरकार! RJD सबसे बड़ी पार्टी, जानें किसको किस एजेंसी ने की कितनी सीटों की भविष्यवाणी ???](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-bihar-exit-poll/): भोपाल/पटना ब्यूरो: 12 नवम्बर 2025 विभिन्न चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी ने बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के एक दिन बाद अपना एग्जिट पोल जारी किया। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-R), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। लगभग सभी सर्वेक्षणों में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि जन सुराज पार्टी को शून्य से दो सीटें ही मिल सकती... - [मप्र एस टी एफ ने फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने वाले 8 शिक्षकों पर किया अपराधिक प्रकरण दर्ज](https://pradeshpravakta.com/mp-phq-18/): अभी और भी किरदार जांच के दायरे में, संगठित अपराध की आशंका भोपाल: 12 नवंबर 2025 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की फर्जी एवं कूटरचित डी.एड. (डिप्लोमा इन एजुकेशन) अंकसूची का उपयोग कर शासकीय शिक्षक की नियुक्ति प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों तथा उनसे जुड़ी संगठित गैंग के विरुद्ध विशेष कार्यवाही करते हुए एसटीएफ मध्यप्रदेश द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा द्वारा संगठित अपराध एवं संगठित अपराधी गैंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मप्र पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एसटीएफ मप्र को जानकरी प्राप्त हुई कि मप्र शिक्षा विभाग... - [“प्रेरणा एवं संवाद कार्यक्रम” मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के निवास पर](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-nb-10/): बच्चों संग मंत्री सुश्री भूरिया ने किया भोजन, भेंट किए उपहार भोपाल: 12 नवम्बर 2025 स्नेहिल और भावनात्मक माहौल में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को अपने निवास पर पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना एवं सी.एम. कोविड-19 बाल सेवा योजना से लाभान्वित बच्चों के साथ एक विशेष “प्रेरणा एवं संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं, उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित कर हर बच्चे को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों को अपने घर पर स्वयं भोजन परोसा और उनके... - [रघुराज किशोर तिवारी को अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री की कमान](https://pradeshpravakta.com/abvp-8/): भोपाल/मुंबई ब्यूरो: 12 नवम्बर 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया आज मुंबई स्थित अभाविप के केन्द्रीय कार्यालय से सम्पन्न हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर प्रो. (डॉ.) रघुराज किशोर तिवारी (रीवा) नवनिर्वाचित तथा राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर डॉ वीरेन्द्र सिंह सोलंकी (इंदौर) पुन: र्निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. (डॉ.) मासाड़ी बापूराव ने निर्वाचन परिणामों को घोषित करते हुए बताया है... - [दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, 10 की मौत, 30 घायल, दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-5/): भोपाल/नई दिल्ली: 10 नवंबर 2025 दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की... - [प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में 2 दिनों में 75 लाख से भी अधिक के अवैध मादक पदार्थ को ज़ब्त किया ](https://pradeshpravakta.com/mp-police-21/): भोपाल: 09 नवम्बर 2025 पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खेती एवं वितरण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत पिछले 48 घंटों में विभिन्न जिलों की पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित की हैं। अब तक कुल ₹75 लाख से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ, वाहन एवं उपकरण जब्त कर अनेक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रमुख कार्रवाइयाँ खरगोन पुलिस चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत... - [अक्‍टूबर से अभी तक पुलिस ने 2086 से अधिक मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे, शहडोल पुलिस ने 260 गुम मोबाइल लौटाए](https://pradeshpravakta.com/mp-police-20/): भोपाल: 08 नवंबर 2025 पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा तकनीक आधारित जनसेवा को सशक्त करते हुए नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा रही है। सायबर सेल की प्रभावी ट्रैकिंग और सतत फॉलोअप की कार्यप्रणाली से यह सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह से अभी तक मध्यप्रदेश पुलिस ने तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए प्रदेशभर में 2 हजार 86 से अधिक मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। इसी क्रम में शहडोल पुलिस ने एक और सराहनीय... - [धार पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध गांजे के 515 पौधे जप्त](https://pradeshpravakta.com/mp-police-19/): भोपाल/धार: 08 नवम्बर 2025 नशे के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त नीति और सतत अभियान का एक और प्रभावशाली उदाहरण देते हुए धार पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वालों पर निर्णायक कार्रवाई कर करोड़ों रुपये मूल्य के गांजे के पौधों को जब्‍त किया है। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वालों के विरुद्ध थाना मनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर कुल 515 हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 1361.38 किलोग्राम एवं कीमत लगभग 1 करोड़ 31 लाख 29 हजार 800 है, जप्त किए हैं।... - [सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी के रेलवे स्टेशनों तथा बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का किया दौरा](https://pradeshpravakta.com/indian-railway-31/): भोपाल/बनारस: 8 नवंबर 2025 वाराणसी से मौजूद लगभग 150 रेलगाड़ियों के आवागमन की क्षमता को बढ़ाकर 400 से 500 करने के लिए काशी रेलवे स्टेशन, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तथा बनारस रेलवे स्टेशनों के समेकित विकास हेतु मास्टर प्लान पर किया जा रहा है कार्य – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश... - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई](https://pradeshpravakta.com/indian-railway-30/): भोपाल/कोटा : 08 नवंबर 2025 पवित्र तीर्थस्थलों को अब वंदे भारत नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जो भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा के संगम का प्रतीक है; यह विरासत शहरों को राष्ट्रीय प्रगति के प्रतीक में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: प्रधानमंत्री भारत के आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, श्री मोदी ने सभी... - [मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा द्वारा विधानसभा क्षेत्र नरेला एवं हजूर में एसआईआर कार्य का निरीक्षण](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-jansampark/): भोपाल: 09 नवम्बर 2025 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव झा द्वारा रविवार को गोविंदपुरा स्थित एसडीएम कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 151-नरेला एवं 155-हजूर में प्रचलित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री झा ने प्रपत्र मुद्रण की 100 प्रतिशत तथा प्रपत्र वितरण की 52.7 प्रतिशत प्रगति की जानकारी ली। कुल 11.20 लाख प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान नरेला एवं हजूर क्षेत्र के एसडीएम उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारीगण तत्काल अपने-अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित करें और... - [एशआईआर शुद्ध मतदाता सूची तैयार कर भोपाल प्रदेश में अद्वितीय उदाहरण बने: सुश्री सक्सेना](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-jansamaprak/): भोपाल: 06 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की निदेशक सुश्री शुभ्रा सक्सेना ने गुरुवार को भोपाल कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निदेशक सुश्री सक्सेना ने कहा कि भोपाल जिले को एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य कर देश में मॉडल प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी से तैयार किया गया एसआईआर मॉडल पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय हो, इसके लिए सभी ईआरओ और बीएलओ मैदानी... - [भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री](https://pradeshpravakta.com/cricket-2/): भोपाल/मुंबई: 30 अक्टूबर 2025 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पांचवां सेमीफाइनल था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से जेमिमा रोड्रिग्ज की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 48.4 ओवर में... - [प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, 1220 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया](https://pradeshpravakta.com/pm-modi/): भोपाल/गुजरात ब्यूरो: 30 अक्टूबर 2025 प्रधानंमत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दो दिन के दौरे पर आए हैं। जहां करीब शाम पांच बजे वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधा सड़क मार्ग से एकता नगर के लिए रवाना हुए। इसके बाद पीएम मोदी एकता नगर पहुंचने पर यहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। 1220 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए। वहीं एकता नगर... - [निर्मला सीतारमण के प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, घटना के वक्त भूटान जा रही थीं वित्त मंत्री](https://pradeshpravakta.com/breaking-9/): भोपाल/नई दिल्ली: 30 अक्टूबर 2025 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की गुरुवार को भूटान जाते समय इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर भूटान के लिए रवाना होने के बाद भारी बारिश और आसमान में कम दबाव के कारण उनके विमान की बागडोगरा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि वित्त मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज ही भूटान पहुंचना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते ऐसा हो नहीं सका। अब वे फिलहाल रात भर सिलीगुड़ी में ही रुकेंगी। शुक्रवार सुबह भूटान रवाना हो सकती हैं वित्त मंत्री प्रशासनिक सूत्रों... - [जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, 24 नवंबर से संभालेंगे पदभार](https://pradeshpravakta.com/cji/): भोपाल: 30 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह 24 नवंबर को अपना पदभार संभालेंगे। देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म होगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए उनके नए चीफ जस्टिस नियुक्त होने की जानकारी दी। वह देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त... - [2200 किलोमीटर का पीछा कर 4 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को पहुंचाया सलाखों के पीछे](https://pradeshpravakta.com/mp-police-17/): भोपाल: 30 अक्‍टूबर 2025 राजगढ़ जिले की ब्‍यावरा पुलिस ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन में ब्‍यावरा पुलिस टीम ने लगातार 72 घंटे की मेहनत के बाद 2200 किलोमीटर की यात्रा कर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से 4 अंतर्राज्यीय एटीएम ठगों को गिरफ्तार किया। 13 अक्‍टूबर को फरियादी नारायण मोंगिया, निवासी ब्‍यावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वे एसबीआई एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति आए और एटीएम कार्ड बदलकर ₹56,000/- की... - [अंतर्राज्यीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, मप्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 लाख से अधिक के जेवर और वाहन सहित कुल ₹31.5 लाख की संपत्ति बरामद](https://pradeshpravakta.com/mp-police-16/): भोपाल: 30 अक्‍टूबर 2025 मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्यभर में चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवास और विदिशा जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोहों का पर्दाफाश किया है। देवास पुलिस की कार्रवाई: देवास जिले में अलग-अलग सूने मकानों में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया गया। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत की गई, जिसके तहत शहर में जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर पुलिस ने ठोस सुराग प्राप्त किए। तकनीकी साक्ष्यों,... - [शिवपुरी एवं सागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, मात्र 10 घंटे में अपहृत नवजात सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार](https://pradeshpravakta.com/mp%e0%a5%a4-police/): भोपाल/ ग्वालियर: 30 अक्टूबर 2025 मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। जिला चिकित्सालय शिवपुरी से 01 दिवस की नवजात बालिका को अपहृत करने वाली महिला को शिवपुरी पुलिस एवं सागर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से मात्र 10 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया तथा नवजात बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। घटना दिनांक 29.10.2025 को घटित हुई, जब प्रसूति वार्ड में भर्ती श्रीमती रोशनी पति सुनील आदिवासी निवासी विशनपुर थाना बामौरकला, शिवपुरी ने सूचना दी कि सुबह 5 बजे... - [अटलबिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय का इलेक्ट्रो होम्योपैथी कोर्स फर्जी: मप्र कांग्रेस](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-10/): भोपाल: 30 अक्टूबर 2025 इंदौर व खंडवा में उपचार से मृत्यू के मामले उजागर, आदिवासियों, गरीब ग्रामीणों की जान जोखिम मप्र कांग्रेस के  विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आज भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए । उन्हेंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई शासकीय विश्वविद्यालय जैसे कि अटल बिहारी वाजपई हिंदी यूनिवर्सिटी यह इस तरह के फर्जी कोर्सेज चला रहे हैं उन कोर्सेज के माध्यम से निकले हुए लोग समाज में जो डॉक्टर बन के प्रैक्टिस कर रहे हैं और लोगों को उपचार के बहाने अमान्य दवाओं का उपयोग कर मरीजों की जान से... - [मुख्यमंत्री ने किया ड्रोन पर कार्यशाला का शुभारंभ, कहा आने वाला समय भारतीय तकनीक का](https://pradeshpravakta.com/mp-cm-7/): भोपाल: 30 अक्टूबर 2025 मां नर्मदा का वहां मां नर्मदा को समर्पित: मुख्यमंत्री भोपाल में आज विज्ञान भवन में ड्रोन के प्रयोग व आने वाले समय मे ड्रोन के बढते प्रयोग को ले कर एक कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। उंन्होने बताया कि अब आने वाले समय मे ड्रोन टैक्सी लगभग 20 किलोमीटर तक चल सकती है यह मोटे तौर पर यह जो ड्रोन टेक्नोलॉजी आई हमारे अपने दुश्मनों से भी निपटने के लिए अब ड्रोन की आवश्यकता पढ रही है और वैसे तो यह अपना गिरी पर्वत पहाड़ नदी समुद्र कितना विशाल देश और ऐसे हर जगह... - [महिला एवं बच्चों से संबंधित एनजीओ एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्‍न](https://pradeshpravakta.com/mp-police-18/): भोपाल: 30 अक्‍टूबर 2025 विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा शाखा, श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, पुलिस मुख्यालय के सभागार में प्रदेश के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) एवं महिला थाना प्रभारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के 42 एनजीओ के लगभग 70 सदस्य तथा सभी महिला थाना प्रभारी सहभागी रहे। बैठक का उद्देश्य प्रदेश में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना तथा पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना था। बैठक में आगामी समय में संयुक्त... - [दाऊद का ड्रग्स सिंडिकेट चलाने वाला दानिश चिकना आया NCB की गिरफ्त में](https://pradeshpravakta.com/breaking-8/): भोपाल/ गोआ: 29 अक्टूबर 2025 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है और इस मामले में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना उर्फ दानिश मर्चेंट समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दानिश अपनी पत्नी के साथ मिलकर देश में दाऊद के गिरोह का नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चलाता था. एनसीबी अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को किस तरह अंजाम दिया, इसकी कहानी भी दिलचस्प है। NCB ने ऐसे अंजाम दिया पूरा ऑपरेशन एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि पुणे में एक व्यक्ति एमडी... - [सोनम रघुवंशी सहित पांच आरोपियों पर आरोप तय, राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला](https://pradeshpravakta.com/breaking-7/): भोपाल/ शिलांग: 29 अक्टूबर 2025 इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में सनसनीखेज हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने ये आरोप तय किए हैं. राजा की मई महीने में सोहरा (चेरापूंजी) में हनीमून के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पत्नी सोनम समेत ये हैं आरोपी आरोपियों में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद शामिल हैं. सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। अदालत ने इन पांचों... - [उमंग सिंघार का आरोप एसआईआर के जरिए केंद्र सरकार 50 लाख वोटर्स के नाम काटने की साजिश कर रही](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-9/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग की विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) पर सवाल उठाते हुए इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन नहीं, बल्कि सेलेक्टिव इंटेंसिव रिमूवल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग चुनिंदा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की योजना पर काम कर रहा है। भोपाल में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिंघार ने कहा कि बिहार में लाखों मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर शामिल थे। मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही होने जा रहा है। सिंघार ने लोकसभा... - [एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में पुलिसकर्मी को धमकाया](https://pradeshpravakta.com/aiims-breaking/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 भोपाल के एम्स में रेजिडेंट पद पर पदस्थ डॉक्टरों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा मचाया। एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने एक कार की छत पर शराब की बोतल रखकर तीन डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्त करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची और खुले में शराब पीने को लेकर पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टरों ने बदतमीजी पर उतारू हो गए। एक डॉक्टर अपने साथी को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिसकर्मी... - [शिक्षक भर्ती वेटिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, महिलाओं ने बाल काटे,पुरुष ने मुंडन कराकर जताया विरोध](https://pradeshpravakta.com/teacher-in-waiting-protest/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश की वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 में चयन से वंचित रहे वेटिंग कैंडिडेट्स का आंदोलन बुधवार को राजधानी भोपाल में हाईवोल्टेज रूप में नजर आया। अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों ने अपने बाल काटकर प्रतीकात्मक विरोध जताया, वहीं एक पुरुष अभ्यर्थी ने मुंडन कराकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। अभ्यर्थी नागु सिंह देवड़ा ने कहा, कि हामारी संस्कृत में पिता की मृत्यु के बाद मुंडन किया जाता है, तब बेटा अनाथ कहलाता है। आज मैं खुद को अनाथ... - [एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, चार बैठकें होगी, विपक्ष बोला- सरकार चर्चा से बच रही है](https://pradeshpravakta.com/mp-assembly-2/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार पांच दिनों का होगा, लेकिन इसमें सिर्फ चार ही बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 1 दिसंबर से आरंभ होकर 5 दिसंबर तक चलेगा, बीच में एक दिन बुधवार को अवकाश रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, सत्र के दौरान राज्य सरकार कुछ महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें वित्तीय प्रावधानों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। सरकार इस सत्र को “संक्षिप्त लेकिन प्रभावी” बताकर नीति आधारित चर्चाओं पर जोर देने की... - [हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान कहा अब एक पेड़ भी नहीं काटना चाहिए](https://pradeshpravakta.com/mp-highcourt/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 भोजपुर-बैरसिया रोड निर्माण के लिए एसडीएम की अनुमति से 488 पेड़ों को काटे जाने के संबंध में हाइकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष समिति या वृक्ष अधिकारी की अनुमति के बिना एक पेड़ भी नही काटा जाए। युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मीडिया में आई खबर के अनुसार भोजपुर-बंगरसिया रोड निर्माण के राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त निकाय की अनुमति के बिना लोक निर्माण... - [मिशन वात्सल्य’—हर बच्चे के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य की दिशा में ठोस कदम,](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-nb-9/): मंत्री सुश्री भूरिया ने की ‘मिशन वात्सल्य’ की समीक्षा बाल संरक्षण, दत्तक ग्रहण और आफ्टर केयर योजनाओं पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश, भोपाल: 28 अक्टूबर 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को ‘मिशन वात्सल्य’ योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मिशन वात्सल्य केवल एक योजना नहीं, बल्कि हर बच्चे के उज्जवल भविष्य की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य का कोई भी बच्चा असुरक्षित या असहाय न रहे, और हर बच्चे को शिक्षा, संरक्षण और सम्मान का अधिकार मिले। दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को और सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाएं मंत्री सुश्री... - [प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत नीलेश रजक के घर पहुंच कर शोक जताया](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-ups-4/): प्रभारी मंत्री ने कहा -मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की नाजायज गतिविधि को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी भोपाल/कटनी: 29 अक्टूबर 2025 प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कैमोर पहुंचे और यहां स्वर्गीय नीलेश रजक के भटिया मोहल्ला स्थित घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों से भेंट किया और ढांढस बंधाया।प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रभारी मंत्री... - [बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके समग्र विकास के होंगे प्रयास "अनुगूंज में मुख्यमंत्री डॉ. यादव"](https://pradeshpravakta.com/cm-mp/): मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 200 सीटर बालक छात्रावास का किया लोकार्पण भोपाल : 28 अक्टूबर, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उभरती प्रतिभाओं को स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुगूंज के माध्यम से सशक्त मंच दिया है, जो सराहनीय है। स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों में शिक्षा के साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विकास के लिए निरंतर नवाचार किए जाते रहेंगे। हमारे कई सरकारी स्कूलों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को शासकीय... - [रेल मंत्रालय ने श्रीधाम-भदनपुर रेलखंड पर 2×25 केवी नए ट्रैक्शन सिस्टम को दी मंजूरी](https://pradeshpravakta.com/indian-railway-29/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 भारतीय रेल ट्रैकों की क्षमता, ट्रेनों की गति एवं फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के लिए अधोसरंचना कार्यों को गति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिसके अंतर्गत भारतीय रेलवे द्वारा “मिशन 3000 मिलियन टन” एवं “मिशन रफ्तार” की जैसी योजनायें तैयार की जा रही है। इन योजनाओं को सुनिश्चित करने के किये भारतीय रेलवे ने एक नया 2×25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम शुरू किया गया है, जो पारंपरिक ओवरहेड उपकरणों की जगह लेगा। इस परियोजना का उद्देश्य ट्रेन की गति बढ़ाना और ऊर्जा की हानि को कम करना है, जो कि संतुलित संचालन की दिशा में एक... - [रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ दिलाकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (27 अक्टूबर-2 नवंबर) की शुरुआत की](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-railway-171/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अनुरूप, रेलवे बोर्ड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मना रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) श्री सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। शपथ समारोह में मंत्रालय के विभिन्न निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। यह समारोह 27 अक्टूबर 2025... - [मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के रूप में मनेगा- राज्य मंत्री लोधी](https://pradeshpravakta.com/mp-minister-dsl-12/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में अपार हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 1 से 3 नवम्बर 2025 तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह मुख्य समारोह प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा। इस वर्ष का आयोजन “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” की थीम पर केंद्रित है, जो राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन श्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र... - [एम्स भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत, कर्मचारियों ने ली ईमानदारी की शपथ](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-495/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 एम्स भोपाल द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एम्स भोपाल के सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना है। एम्स भोपाल में कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा... - [एम्स भोपाल ने गौचर रोग जागरूकता दिवस मनाया, शीघ्र निदान और उपचार पर दिया जोर](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-494/): भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 एम्स भोपाल लगातार दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके निदान एवं उपचार की समझ को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। इसी क्रम में, एम्स भोपाल ने 28 अक्टूबर 2025 को ‘गौचर डिजीज़ अवेयरनेस मंथ’ के अंतर्गत गौचर रोग पर जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं, जिनका उद्देश्य इस दुर्लभ अनुवांशिक रोग के प्रति जन-सामान्य की समझ बढ़ाना और शीघ्र निदान व उपचार के महत्व को रेखांकित करना था। यह कार्यक्रम एम्स भोपाल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेयर डिजीज़ के मार्गदर्शन में बाल रोग विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें... - [राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह” का समापन, “साइबर जागरूकता रन – 2025”, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ](https://pradeshpravakta.com/mp-phq-17/): एक जागरूक नागरिक ही सबसे बड़ी सुरक्षा दीवार है: मप्र डीजीपी भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आज राजधानी भोपाल में “साइबर जागरूकता रन – 2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्लेटिनम प्लाज़ा, अटल पथ से रन का फ्लैग-ऑफ किया। रन एपेक्स बैंक तिराहा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, विधायक भगवानदास सबनानी, विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, पंकज श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्‍ता, ए.साईं मनोहर सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी,... - [मप्र पीएचक्यू में "डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर)" अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन](https://pradeshpravakta.com/mp-phq-16/): मई 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला डीजीसीआर अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर उत्कृष्ट कार्य कर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति-जनसेवा के सूत्रवाक्य को किया सार्थक : डीजीपी भोपाल: 29 अक्टूबर 2025 मध्यप्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 56 पुलिस... - [सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मप्र पुलिस का ‘एकता दौड़ (Run for Unity)’ का आयोजन](https://pradeshpravakta.com/mp-phq-15/): सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मप्र पुलिस का ‘एकता दौड़ (Run for Unity)’ का आयोजन भोपाल: 29 अकटूबर 2025 भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य के सभी जिलों और थाना स्तर पर “एकता दौड़ (Run for Unity)” का आयोजन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को प्रातः 08:00 बजे आयोजित किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय... - [तमिलनाडु और आंध्र तट पर भारी बारिश और तूफानी मौसम की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में दबाव, झारखंड में अलर्ट](https://pradeshpravakta.com/weather-2/): भोपाल/नई दिल्ली: 25 अक्टूबर 2025 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश और मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेज होकर गहरे दबाव, फिर चक्रवात और आखिर में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार यह तूफान 28 अक्तूबर की शाम या रात को माचिलीपट्टनम और कलिंगापट्टनम के बीच काकिनाडा के पास आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम... - [घुसपैठियों के मुद्दे पर शाह ने लालू और राहुल को घेरा....](https://pradeshpravakta.com/bihar-election/): भोपाल/पटना ब्यूरो: 25 अक्टूबर 2025 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के खगड़िया जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ वापस आएगा या यह विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए घुसपैठियों के मुद्दे पर अपनी सरकार की नीति स्पष्ट करते हुए बिहार के विकास के लिए NDA की प्रतिबद्धता दोहराई। शाह ने कहा कि विपक्ष कितनी भी रैलियां कर ले, एक-एक घुसपैठिये का पता लगाकर उनके देशों में वापस भेजा जाएगा। शाह ने मतदाता सूची... - [जहरीली दवा से 26 बच्चों की मौत पर दिग्विजय सिंह का हमला, कहा- यह हत्या से कम नहीं, CBI जांच की मांग](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-8/): भोपाल: 25 अक्टूबर 2025 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल में पत्रकार वार्ता कर मध्यप्रदेश में जहरीली कफ सिरप कोल्ड्रिफ से हुई 26 मासूम बच्चों की मौत के मामले में केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह हादसा सिर्फ एक दवा की गड़बड़ी नहीं, बल्कि नकली दवाओं के संगठित कारोबार और सरकारी मिलीभगत का परिणाम है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कफ सिरप में डाय-एथिलीन ग्लाइकोल (DEG) की मात्रा 48.6 प्रतिशत पाई गई, जबकि स्वीकृत सीमा केवल 0.1 प्रतिशत है- यानी 486 गुना ज्यादा जहर। यह मानव जीवन के साथ खुला खिलवाड़ है,... - [मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग में 80 लाख के घोटाले का खुलासा, क्षेत्रीय प्रबंधक और इकाई प्रभारी निलंबित](https://pradeshpravakta.com/mot-scam/): भोपाल: 25 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में 80 लाख रु के घोटाले का खुलासा हुआ। इस घोटाले में खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की दो प्रमुख इकाइयों विंड एंड वेव्ज़ रेस्टोरेंट और बोट क्लब भोपाल में नियमों के विरुद्ध सामग्री की खरीदी करने का आरोप है और इसी के चलते दो वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निलंबित कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुरूप और प्रभारी प्रबंधक अरविंद्र शर्मा को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत हटाया है। जांच में पाया गया कि दोनों... - [पुजारी और महंत पर प्रतिबंध, न पूजा-पाठ न दर्शन मिलेंगे महाकाल बाबा के](https://pradeshpravakta.com/mp-breaking-30/): भोपाल/उज्जैन: 25 अक्टूबर 2025 श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विगत दिनों पुजारी महेश शर्मा और ऋणमुक्तेश्वर के महंत योगी महावीर नाथ के बीच हुए विवाद के बाद मंदिर समिति ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि विवाद की घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय दल की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों का आचरण मंदिर की गरिमा के विपरीत पाया गया है। इसी आधार पर पुजारी... - [कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा](https://pradeshpravakta.com/bollywood/): भोपाल/मुंबई ब्यूरो: 25 अक्टूबर 2025 मशहूर एक्टर सतीश शाह इस दुनिया में नहीं रहे। अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाने वाले सतीश शाह ने आज यानी 25 अक्तूबर को दोपहर 2.30 बजे इस दुनिया 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। डायरेक्टर अशोक पंडित ने एक वीडियो शेयर करते हुए सतीश शाह के निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभिनेता लंबे समय से किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों के बीच मातम पसर गया... - [रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई ](https://pradeshpravakta.com/sports-cricket/): भोपाल/विदेश ब्यूरो: 25 अक्टूबर 2025 जब ऑस्ट्रेलिया में RO-KO, रोहित शर्मा और विराट कोहली की विदाई के गीत गाये जा रहे थे, जब विराट ने वनडे में लगातार दो 0,0 बनाकर अपने करियर के सबसे बुरे दौर से जंग की, जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रेमियों को अलविदा भी कहा- उसी दौरान दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स ने इन दो दिग्गजों के बल्ले की धार और रफ्तार भी देखी. RO-KO ने अपनी आखिरी मानी जाने वाली सीरीज़ में रिकॉर्ड की झड़ी-सी लगा दी। विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड  वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 51 शतक... - [छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक वापसी यात्रा हेतु भारतीय रेलवे की पूरी तैयारी](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-railway-170/): त्योहारी सीज़न के बाद कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों के लिए 6181 विशेष ट्रेनों की अधिसूचना जारी भोपाल/कोटा: 25 अक्टूबर 2025 भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुगम वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में विशेष तैयारियाँ की हैं। त्योहारी सीज़न के उपरांत अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु 28 अक्टूबर से नवंबर माह तक कुल 6181 विशेष ट्रेनों की अधिसूचना जारी की गई है। यह व्यापक व्यवस्था रेलवे के समर्पण और सतर्कता को दर्शाती है, जिससे सभी यात्री सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा कर सकें।रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने... - [डीआरएम ने भोपाल रेलवे स्टेशन, लिलेन लांड्री, कोचिंग डिपो एवं बेस किचन का किया औचक निरीक्षण](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-railway-169/): भोपाल 25 अक्टूबर 2025 मंडल रेल प्रसाशन भोपाल यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार सकरात्त्मक कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी ने संबंधित अधिकारियों के साथ छठ पूजा पर यात्री भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्थाओं के भोपाल रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। टिकट चेकिंग, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त त्यागी ने मंडल के लिलेन लांड्री, आईओएच, कोचिग डिपो आईआरसीटीसी बेस किचन का भी निरीक्षण किया। डीआरएम द्वारा लांड्री में लीलेन की स्वच्छता और गुणवत्ता युक्त बेडरोल की जाँच की गई... - [एम्स भोपाल की डॉ. प्रियंका (डीओएसकॉन) 2025 में सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर अवॉर्ड से सम्मानित](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-493/): भोपाल: 23 अक्टूबर 2025 एम्स भोपाल चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका को डीओएसकॉन 2025 (Delhi Ophthalmological Society of India) सम्मेलन के यूविया सत्र में सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रियंका के उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध योगदान ने नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रभाव डाला है और देशभर के युवा चिकित्सकों को प्रेरित किया है। यह उपलब्धि प्रो. भावना शर्मा (नेत्र रोग विभागाध्यक्ष) के नेतृत्व में नेत्र रोग विभाग की प्रतिबद्धता और शैक्षणिक... - [मिनिमल इनवेसिव रेटो पेरिटोनियल लैप्रोस्कोपी (MIRL): बेहतर परिणाम, तेज़ रिकवरी और पीड़ा में कमी](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-492/): भोपाल: 25 अक्टूबर 2025 एम्स भोपाल अपने उन्नत शोध कार्यों और चिकित्सा नवाचारों के माध्यम से सर्जिकल अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी क्रम में एम्स भोपाल के यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केतन मेहरा ने “रेट्रोपेरिटोनियल बनाम ट्रांसपेरिटोनियल लैप्रोस्कोपिक यूरोलॉजिकल सर्जरी में ऑपरेशन के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन और शल्य-परिणामों का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य 35वें वेस्ट ज़ोन यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया कॉन्फ्रेंस (WZUSICON 2025) अहमदाबाद में प्रस्तुत किया। अन्य संकाय सदस्य, डॉ. देवाशीष कौशल और डॉ. कुमार माधवन ने भी इस अध्ययन में भाग लिया और मार्गदर्शन प्रदान किया। यह अध्ययन... - [हाई-प्रोफाइल जुआ गैंग में भाजपा के नेता शामिल, सभी पुलिस हिरासत में](https://pradeshpravakta.com/mp-sp-3/): भोपाल: 25 अक्टूबर 2025 छतरपुर जिले में हाई-प्रोफाइल जुआ गैंग पर पुलिस की कार्रवाई ने भारतीय जनता पार्टी के शासन की असलियत को पूरे प्रदेश के सामने ला दिया है। जिस जुआ फड़ से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित कई प्रभावशाली नेता और उनके करीबियों के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के शासनकाल में अपराध और अवैध व्यवसाय सत्ता के संरक्षण में संचालित हो रहे हैं। मैं डॉ मनोज यादव लंबे समय से कहता आ रहा हूं कि मध्यप्रदेश, विशेषकर बुंदेलखंड, भाजपा... - [एम्स भोपाल ने मध्य प्रदेश में शुरू की भारत की सबसे उन्नत, 'बिना सर्जरी' वाली प्रोस्टेट उपचार तकनीक](https://pradeshpravakta.com/aiims-bpl-491/): भोपाल: 24 अक्टूबर 2025 एम्स भोपाल लगातार उन्नत चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेशवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में संस्थान ने ‘प्रोस्टेट आर्टरी एम्बोलाइजेशन (पीएई)’ नामक अत्याधुनिक प्रक्रिया की शुरुआत की है, जो बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरट्रॉफी (BPH) (बढ़े हुए प्रोस्टेट) के उपचार के लिए एक क्रांतिकारी, सुरक्षित और प्रभावी तकनीक है। यह प्रक्रिया बिना सर्जरी के प्रोस्टेट के आकार को घटाकर रोग के लक्षणों में उल्लेखनीय राहत प्रदान करती है। एम्स भोपाल के रेडियोलॉजी डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेश मलिक ने बताया कि यह प्रक्रिया अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन (AUA) और NICE यूके गाइडलाइंस... - [CM मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर बहनों के साथ मनाया भाई दूज पर्व, बोले- बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी](https://pradeshpravakta.com/mp-cm-6/): भोपाल: 25 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई दूज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व भाई और बहन के सहोदर स्नेह, परस्पर अपनत्व का प्रतीक है। भाई दूज भाई-बहन के पवित्र बंधन के नैसर्गिक संरक्षण और पारिवारिक जीवन मूल्यों को मजबूत बनाता है। यह पर्व भारतीय समाज की उस देशज परम्परा का निर्वहन है, जहां बहन के स्नेह में भाई का नैतिक दायित्व और जीवन पर्यन्त रक्षा का संकल्प निहित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई दूज का यह पर्व न केवल भाई-बहन के स्नेह का उत्सव है, बल्कि... - [भीख मांगने वालों के खिलाफ फिर एक्टिव हुआ प्रशासन, सड़कों पर उतरे अधिकारी, SDM-DSP ने भिखारियों को क्या कहा](https://pradeshpravakta.com/mp-bpl-local-36/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीख मांगना और देना दोनों अपराध हैं। 3 फरवरी 2025 को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसके आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। पहले तो कुछ दिनों तक प्रशासन खूब मुस्तैद दिखा था, लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। अब कुछ महीने बाद फिर जिला प्रशासन भीख मांगने वालों पर कड़ाई करते दिख रहा है। भिक्षा मांगने वालो पर एक्शन लेने के लिए अफसर भोपाल की सड़कों पर उतरे। अफसरों ने व्यापमं चौराहे पर कार्रवाई की। यहां... - [एमपी के सात लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात](https://pradeshpravakta.com/mp-govt-3/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि तीन प्रतिशत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की जा सकती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिवाली के पहले या फिर एक नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर इसका ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार पहले ही पेंशनर्स को महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का तोहफा दे चुकी है। 3... - [71 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास, मास्टर होंगे राहुल गांधी](https://pradeshpravakta.com/mp-congress-7/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक लेने के लिए अगले महीने यानी नवंबर में लोकासभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पचमढ़ी आएंगे। जहां 2 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक 71 जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के लिए जिलाध्यक्षों को पार्टी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राहुल गांधी समेत कई नेता आएंगे पचमढ़ी नवंबर में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिन राव, शशिकांत सेंथिल, प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता... - [रेप पीड़िता पर अपराधी ने फेंका तेजाब, जमानत पर था बाहर](https://pradeshpravakta.com/bpl-breaking-4/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 पिपलानी क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर उस मामले में आरोपित रहे युवक ने तेजाब फेंक दिया। पीड़िता गुरूवार रात गांधी मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी, तभी गणेश मंदिर के पास सुनसान रास्ते पर स्कूटी सवार युवक ने तेजाब से भरी बॉटल उस पर फेंक दी, जिससे युवती के शरीर पर कुछ बूंद तेजाब गिरा और वह मामूली रुप से झुलसी। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जमानत पर बाहर... - [कोलार में बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़कर उछली कार दूसरी कार से टकराई, 1 छात्र की मौत](https://pradeshpravakta.com/bpl-breaking-3/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 भोपाल। कोलार रोड पर गेहूंखेड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक कार हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने स्कूल के दोस्तों के साथ सर्वधर्म से कजलीखेड़ा की ओर कार से जा रहा था। कार उसका नाबालिग दोस्त चला रहा था। गेहूंखेड़ा के पास पहुंचते ही अंधाधुंध रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर उछल गई और सड़क की दूसरी तरफ पहुंची। उधर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी और फिर तीन बार पलटकर गिर गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, वे सभी दिल्ली पब्लिक स्कूल में... - [छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण](https://pradeshpravakta.com/cg-breaking-2/): भोपाल/रायपुर: 17 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में आज सुरक्षा बलों और सरकार को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। दंडकारण्य के घने जंगलों में सक्रिय 208 नक्सलियों ने एक साथ हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। इसे राज्य में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जा रहा है। इन नक्सलियों ने AK-47 और INSAS राइफलों सहित कुल 153 घातक हथियारों का जखीरा भी जमा कराया है। इस बड़े आत्मसमर्पण के साथ ही नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग पूरी तरह से नक्सल-मुक्त हो गया है और उत्तर बस्तर से ‘लाल आतंक’... - [24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनायल, 2 पत्रकारों पर गंभीर आरोप, लगाया यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-4/): भोपाल/इंदौर: 17 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद ने एक भयावह मोड़ ले लिया। प्रताड़ना, कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक गुट के 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने कथित पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना इंदौर के दो प्रमुख किन्नर गुटों – पायल गुरु और सपना... - [स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने भरी पहली सफल उड़ान, रक्षा मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक पल](https://pradeshpravakta.com/big-breaking-3/): भोपाल: 17 अक्टूबर 2025 भोपाल/नई दिल्ली : भारत की आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति को आज एक नई बुलंदी मिली जब देश के उन्नत स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए (Tejas Mk1A) ने आज सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक स्थित एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग डिविजन से इस लड़ाकू विमान ने उड़ान भरकर आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने, जिन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए एक मील का पत्थर बताया। तेजस की यह पहली उड़ान भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण की दिशा में... - [हरियाणा पुलिस के एक और ASI ने की आत्महत्या, 10 दिनों में तीन सुसाइड](https://pradeshpravakta.com/breaking-6/): भोपाल/अंबाला: 17 अक्टूबर 2025 हरियाणा पुलिस एक बार फिर शोक में डूब गई है। रेवाड़ी जिले में तैनात पुलिसकर्मी एएसआई कृष्ण यादव (40) ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने गांव जैनाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में कृष्ण यादव ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 10 दिन में तीसरा मामला सिर्फ 10 दिनों के भीतर हरियाणा पुलिस में यह तीसरा सुसाइड केस है। – 7 अक्टूबर को आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार... ## Pages - [MP Info RSS Feed](https://pradeshpravakta.com/mp-info-rss-feed/) - [Home](https://pradeshpravakta.com/) - [Contact Us](https://pradeshpravakta.com/contact-us/): Ravindra Vaishnao (Editor in Chief) Address: MIG 109, Bagmugaliya Extension,Bhopal, Bhopal, Madhya Pradesh, India 462043 Phone: 7500448622 Email: pradeshpravakta.com@gmail.com - [About Us](https://pradeshpravakta.com/about-us/) - [Privacy Policy](https://pradeshpravakta.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://pradeshpravakta.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested... [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)