प्रयागराज कुंभ में आगजनी की दुर्घटना से निपटने के लिए विशेष फायर फायरिंग वोट भोपाल में मॉकड्रिल

भोपाल: 2 जनवरी 2025

प्रयागराज कुंभ में आगजनी की दुर्घटना से निपटने के लिए विशेष फायर फायरिंग वोट भोपाल में तैयार हो रही है। उप्र अग्निशमन सेवा के अधिकारियों की निगरानी में भोपाल के छोटे तालाब में इन विशेष फायर फायरिंग वोट की टेस्टिंग की गई, यह विशेष वोट कुंभ के दौरान घाटों के पास तैनात रहेंगी। दरअसल कुंभ में घाटों के पास विभिन्न अखाड़ों और साधु संतों, भक्तों के रुकने के लिए टेंट की व्यवस्था होगी। जिसमे अगर किन्हीं कारण आगजनी की दुर्घटना होती हे, तो उस पर काबू पाने के लिए हजारों लाखों लोगों के बीच से फायर सेफ्टी वाहनों को जल्द पहुंचाना मुश्किल होगा। ऐसे में यह विशेष वोट नदी से ही पानी लेकर घाटों के पास की दुर्घटना रोक सकते हैं, इस विशेष वोट में उप्र अग्नि शमन सेवा के 8 से 10 कर्मचारी तैनात हो सकते हैं, वोट के नोजल से 160 फीट पानी फेंका जा सकता है। निजी कंपनी द्वारा तैयार की जा रही इन वोट में पानी फेंकने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर किया जा सके। उप्र सरकार द्वारा इस तरह की 6 वोट बनाने के आदेश हुए हे, जो बनकर तैयार हे, फाइनल टेस्टिंग के बाद यह विशेष फायर फाइटिंग वोट उप्र भेज दी जाएंगी।