बिल्हा/बिलासपुर
भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) रायपुर द्वारा बिल्हा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश पर केंद्रित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी में 15 अगस्त के अवसर पर विविध प्रकार की जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रित रंगोली, पेंटिंग, निबंध व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारी उत्साह से सहभागिता की। एक रंगोली देश के नाम रंगोली प्रतियोगिता में 7 शिक्षण संस्थानों के 29 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आजादी का अमृत महोत्सव पेंटिंग प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागी शामिल हुए। मैं भी स्वतंत्रता सेनानी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखते बनी। निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से आजादी के महत्व विषयक जागरूकता प्रसार किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय